हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का कंप्यूटर हुआ हैक, हैकर्स ने मांगे 980 डालर

 

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का कंप्यूटर हैक हो गया है। और हैकर ने एक मांग रखी है. जानकारी के अनुसार विदेशी हैकर ने कंप्यूटर हैक कर डाटा डिक्रीज करने के बदले 980 डालर मांगें हैं। हालांकि इस संदर्भ में कांग्रेस कार्यालय की तरफ से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है.

बताया जाता है कि डाटा हैक होने से कार्यालय में काफी परेशानी महसूस की जा रही है क्योंकि सारा पुराना रिकार्ड हैक हो गया। इससे पहले डॉ. अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद उनका कोई समर्थक मुख्य कंप्यूटर ले गया था.

इस कंप्यूटर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस कंप्यूटर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सूची, कार्यालय और पार्टी संगठन के स्तर पर हुए खर्च और आमदनी का ब्योरा और संगठन का तमाम रिकॉर्ड शामिल है।