आम आदमी पार्टी उतरी चुनाव मैदान में, घोषित किए विधानसभा उम्मीदवार

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर चुकी आम आदमी पार्टी ने जुलाना, असंध, गढ़ी सांपला किलोई में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया। जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हरियाणा सह प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद विधानसभा के चार उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुके है।
आज इन सम्मेलनों में अपने तीन उम्मीदवार और घोषित किए। आम आदमी पार्टी ने जुलाना से किसान नेता व सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष राजकुमार पहल, असंध से करनाल लोकसभा संगठन मंत्री अनूप संधू व गढ़ी सांपला किलोई से हलका संगठनमंत्री फौजी मुनिपल अत्री को अपने विधानसभा उम्मीदवार के रूप में उतारा है।

आम आदमी पार्टी ने महेंद्रगढ़, हांसी, उकलाना, फतेहाबाद, जुलाना विधानसभा के उम्मीदवार पहले घोषित कर चुकी है। इस अवसर पर हरियाणा सह प्रभारी व राज्य सभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा चुनाव को दिल्ली में किए गए कार्यों पर लड़ने के लिए कहा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश के भाईचारे को भाजपा ने ख़त्म किया है। कानून-व्यवस्था की नाम कोई चीज नहीं है। प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर जनता के जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा है। किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है।