राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का हुआ निधन, पिछले 17 दिनों से मेदांता हॉस्पिटल में थे एडमिट

खबरें अभी तक। एक्टर राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का बीते गुरुवार को 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके पिता सत्यपाल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 10 बजे गुरुग्राम के मदन पुरी श्मशान घाट पर परिवार की मौजूदगी में किया गया। बता दें कि सत्यपाल पिछले 17 दिनों से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किए गए थे। गुरुवार को उन्होंने आंतिस सांस के साथ सबको अलविदा करके कले गए। पिता के निधन से पूरे परिवार में गमगीन माहौल बना हुआ है।