अनिल जैन का विपक्ष पर कटाक्ष, बोले कांग्रेस को नहीं आपस की लड़ाई से फुर्सत

ख़बरें अभी तक।  भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने कांग्रेस की नई नियुक्ति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपस की लड़ाई से फुर्सत ही नहीं है। ये आपस में लड़ते रहेंगे वहीं भाजपा अपने मिशन 75 पार के आंकड़े को पूरा करने के लिए एकजुट होते हुए पूरी तरह से मैदान में है। इस बार भाजपा मिशन का आंकड़ा पूरा करते हुए मजबूत सरकार बनाएगी।

डा. अनिल जैन चरखी दादरी में शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक सुखविंद्र मांढी भी साथ थे।