महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने की मामले की जांच शुरु

गुरुग्राम से मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला एक हाई प्रोफाइल बीपीओ कंपनी में सीनियर अधिकारी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी डॉट कॉम पर उसकी गौरव मिश्रा नामक एक लड़के से दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी गौरव मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।