2700 पेड़ों को बचाने के लिए मुबंई की सड़कों पर नजर आई श्रद्धा कपूर, देखिए तस्वीर

खबरें अभी तक। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में श्रद्धा कपूर एक कैंपेन का हिस्सा बनीं हुईं नजर आ रही है। बता दें कि श्रद्धा कपूर जिस कैंपेन में शामिल हुई हैं वह पर्यावरण सुरक्षा सभी को जागरूक करता है। इसी के चलते इस कैंपेन के लोग मुंबई में 2702 पेड़ों को काटे जाने का विरोध करते नजर आ रहे हैं। इसी का हिस्सा श्रद्धा कपूर भी बनीं हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह बारीश में भींगते हुए मुंबई में होने जा रही पेड़ों की कटाई का विरोध करने हेतु सड़को पर उतरी हैं।

बता दें कि मुंबई के गारेगांव इलाके में आरे कॉलोनी के पास बड़ा आरे जंगल है। इस इलाके में मेट्रो का शेड बनाने के लिए पूरे 2702 पेड़ों को काटने का प्रपोसल बीएमसी ने हाल ही में पास कर दिया है। इस प्रपोजल के पास होने के ठीक बाद से ही इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। इसी के विरोध प्रदर्शन के लिए बनी ह्यूमन चेन का हिस्‍सा बनने खुद एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर भी पहुंचीं है।

श्रद्धा इस कैंपेन के जरिए एक्ट्रेस लोगों में जागरूकता फैलाने की एक कोशिश कर रही हैं। कैंपेन के दौरान की एक तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि अपनी तरफ से थोड़ा सा योगदान देने की कोशिश की है।