अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए शेयर किए ये दो दिल!

खबरें अभी तक। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आजकल तो इनके अफेयर की खबरों की वजह से सभी की नजर इनपर टिकी रहती है। चाहे कोई तस्वीर पोस्ट की हो या वीडियो हर चीज़ का लिंक दोनों के रिश्ते से जोड़ा जाता है। अब एक बार फिर एक ऐसी पोस्ट देखने को मिली है, जिससे इनका प्यार सुर्खियों में है।

जी हां, इस बार अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दो दिल दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसके कैप्शन के तौर पर अर्जुन ने लिखा, दो दिल मिल रहे हैं मगर…ये शाहरुख खान और महिमा चौधरी की हिट फिल्म ‘परदेस’ के गाने की लाइन है। वहीं अब अर्जुन ने तो सीधे-सीधे तस्वीर पर कमेंट किया, लेकिन इसका कनेक्शन मलाइका से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि ये दोनों इस वक्त ऑस्ट्रिया में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट से साफ पता चलता है कि वहां पर कितना क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

साथ ही आपको बता दें कि कुछ समय पहले इन दोनों की शादी की खबरें आ रही थी। कहा जा रहा था कि मई या जून में शादी हो सकती है। लेकिन ‘कॉफी विद करन’ में करन जौहर ने तो करीना से ब्राइड मेड और लोकेशन तक की बात छेड़ दी थी। लेकिन ये तमाम खबरें अफवाह साबित हुई। मलाइका ने शादी की खबरों का हर बार खंडन किया है। उन्होंने जूम टीवी से खास बातचीत में कहा,  ”खुशियां दिमाग की मनोदशा पर निर्धारित होती हैं। हां, मैं खुश हूं. क्यों मैं इतनी ज्यादा एक्सप्लिनेशन दूं. हर कोई ऐसी अफवाहों से कभी ना कभी जरूर घिरता है. कोई भी बख्शा नहीं जाता ऐसे अनुमान लगते ही रहते हैं। हम पहले भी बता चुके हैं कि अभी शादी का कोई प्लान नहीं है।’