चंद्रयान-2 ने पूरी की चंद्रमा की पांचवी परिक्रमा, आज से अलग होगा लैंडर विक्रम

ख़बरें अभी तक।  चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की पांचवीं और अंतिम परिक्रमा पूरी कर ली है। । अब लैंडर विक्रम को अंतरिक्ष यान से अलग करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसरो के मुताबिक विक्रम सोमवार को चंद्रयान-2 से अलग हो जाएगा और चंद्रमा पर उतरने के लिए बढ़ चलेगा।

बेंगलूरू मुख्यालय से इसरो ने बताया कि रविवार शाम छह बजकर 21 मिनट पर चंद्रयान-2 ने पांचवीं परिक्रमा पूरी कर ली। इस दौरान उसने यान में लगाए गए प्रोपल्शन सिस्टम का उपयोग किया। इस प्रक्रिया में कुल 52 सेकंड लगे। गौरतलब हो कि चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को भारत से छोड़ा गया था और 20 अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।