राज्यपाल मनोनीत होने पर भगत सिंह कोशियारी पहुंचे हरिद्वार, प्रधानमंत्री का जताया आभार

ख़बरें अभी तक: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र का राज्यपाल मनोनीत किये जाने के बाद आज हरिद्वार पंहुचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। महाराष्ट्र का राज्यपाल मनोनीत किये जाने पर भगत सिंह कोश्यारी ने केंदीय नेतृत्व, पीएम और अमित शाह का आभार जताया।

भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि संगठन ने उन्हें महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्व राज्य का राज्यपाल बनाकर उत्तराखंड का सम्मान किया है। संगठन ने जिस तरह से गरीबी से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति को राज्यपाल बनाया है यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। उन्होने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र की जनता की सेवा करने का अवसर पार्टी संगठन और पीएम मोदी ने दिया है तो वह उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।