लक्सर: दिव्यांगों ने बाइक रेस जीतकर किया प्रदेश का नाम रोशन

ख़बरें अभी तक: लक्सर के दिव्यांग दिग्विजय सिंह इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर कार रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर ना सिर्फ अपना और अपने परिवार का बल्कि उत्तराखंड प्रदेश का भी नाम ऊंचा किया था। ऐसा ही कारनामा दिग्विजय सिंह के साथी प्रदीप कुमार ने दिल्ली से अलवर तक की बाइक रेस में कर दिखाया है। इन्होंने 350 किलोमीटर की बाइक रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र के साथ ही उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। उनके प्रथम स्थान आने पर दिव्यांगों की आस्था गैप ( ग्रुप फॉर सेप्शन पीपुल्स ) ने उन्हें ट्रैफिक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि प्रदीप कुमार का एक पैर लगभग 85 परसेंट तक खराब है इनके अलावा दाबकी निवासी दिग्विजय को भी काफी पहले पोलियो हो गया था। उनके दोनों पैर चलने लायक नहीं रहे थे तमाम मुश्किलों के बावजूद इन दोनों दिव्यांगों ने हिम्मत नहीं हारी और अपने हौसलें को हमेशा कायम रखा समय-समय पर दोनों दिव्यांग ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे कुछ दिन पहले ही दिव्यांगों की दिल्ली की एक संस्था गैप ने पांचवी फ्रीडम ऐसेसिबल अवेयरनेस बाइक रेस आयोजित की थी। इस बाइक रेस में प्रदीप कुमार और दिग्विजय ने भी भाग लिया था।