बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने का सपना लिए आई थी मुंबई, लेकिन डिप्रेशन का शिकार हो कर ली आत्महत्या

खबरें अभी तक। बॉलीवुड में एन्ट्री के लिए लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने से लड़के लड़किया मुंबई आते है। कुछ कामयाबी हासिल कर भी लेते है तो कई चाह कर भी कुछ नही कर पाते है। ऐसा ही कुछ हुआ एक उभरती हुई एक्ट्रेस पर्ल पंजाबी के साथ। इस एक्ट्रेस ने 29 अगस्त की रात अपनी बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि एक्ट्रेस की उम्र महज 25 साल बताई जा रही है।

वहीं पर्ल पंजाबी मुंबई के ओशिवारा इलाके में रहती थी। बाकियों की तरह ही ये एक्ट्रेस भी एक दिन बहुत बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। बड़े सपनों को आंखों में सजा कर इस एक्ट्रेस ने एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में कदम तो रख दिया लेकिन शायद वो इस रेस में बने रहने का प्रेशर नहीं झेल पाईं। जानकारी के मुताबिक वो काफी समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में स्ट्रगल कर रही थीं। जब समस्याओं का कोई हल नहीं निकला तो हताश होकर एक्ट्रेस ने आत्महत्या के रास्ते को चुन लिया।

चलिए आपको बताते है उस दिन की पुरी कहानी, तो पर्ल जिस बिल्डिंग में रहती हैं उस बिल्डिंग के गार्ड ने उस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये घटना करीब 12:15 से 12:30 के बीच हुई थी। उसे जब आवाज आई तो बिल्डिंग के कई लोग मिलकर पर्ल की तरफ दौड़ेते नजर आ रहे थे। पर्ल ने जैसे ही छलांग लगाई उनकी हालत काफी खराब थी उसे तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया था। लेकिन लाख कोशिशों को बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि पर्ल अपने परिवार वालों से जिद करके मुंबई आई थीं। साथ ही बताया जा रहा है कि उनकी मां से इसी बात को लेकर कुछ बहस भी चल रही थीं। परिवार वाले भी पर्ल के बॉलीवुड में जाने के खिलाफ थे लेकिन पर्ल को खुद पर पूरा भरोसा था। वहीं काफी कोशिशों के बाद पर्ल ने खुद को नाकाम पाया तो वो निराश हो गईं। काफी वक्त तक डिप्रेशन से जूझने के बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया।