इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही रणवीर सिंह की ये शर्टलेस तस्वीरें, फैंस को आ रही बेहद पसंद

खबरें अभी तक। हाल ही में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। जी हां आपको बता दें कि इस तस्वीर में रणवीर शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने शरीर को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “यूके में गर्मी की लहर”।

बता दें कि रणवीर अभी लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म ’83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म भारत की 1983 में क्रिकेट विश्व कप में ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आएंगे।