करनाल नारी निकेतन से भागी 4 लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद

ख़बरें अभी तक। करनाल का नारी निकेतन एक बार फिर से सुर्खियों में है। बीती रात नारी निकेतन में रह रही चार लडकियां वहां से भाग निकली। चारों लड़कियां निकेतन में तैनात महिला अटेंडेंट को धक्का देकर मौके से भाग निकली थी। पुलिस ने सूचना पाकर चारों लड़कियों को ढूंढ निकाला।

बता दें कि नारी निकेतन में पहली बार ऐसा मामला सामने नहीं आया है,इससे पहले भी ऐसे कई विवादित मामलों के कारण नारी निकेतन करनाल सुर्खियों में रहा है। फिलहाल भागी गयी सभी लड़कियो को वापस नारी निकेतन में भेज दिया गया है। प्रशासन द्वारा लड़कियों के भागने के कारण पता करने की कोशिश की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार नारी निकेतन करनाल में 70 से ज्यादा लडकिया रह रही हैं जिसमे कुछ नाबालिक तो कुछ बालिका हैं और ज्यादातर लड़कियों के कोर्ट में विचारधीन मामले हैं जिस वजह से उन्हें यहां रखा जाता है।