सोनम कपूर की Upcoming फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

खबरें अभी तक। सोनम कपूर की Upcoming फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का पोस्टर के बाद  अब ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर वाकई बेहद कमाल है। फैंस ट्रेलर देख फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे है।

अब फिल्म के ट्रेलर के बारें में कहे तो 2:46 मिनट के इस ट्रेलर को देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। जी हां, रोमेंटिक कॉमेडी में भरपुर इस ट्रेलर को देखकर आप गदगद हो जाएंगे। वाकई ट्रेलर में आपको फिल्म की पूरी कहानी की नजर आ जाएगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की का जन्म 25 जून 1983 को होता है, जब भारत पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद जब जोया को इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान से प्यार हो जाता है तो वो खुद अपने को क्रिकेट की लिए लकी बताने लगती हैं क्योंकि जोया का पापा ऐसा कहा करते थे। खैर ज्यादा फेमस होने की वजह इसका काफी खामियाजा भी जोया को उठाना पड़ता है।

बता दें कि सोनम कपूर की यह फिल्म अनुजा चौहान की बुक ‘द जोया फैक्टर’  बेस्ड है। यह एक लड़की की कहानी है जिसे इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी माना जाता है। फिल्म में दलकीर सलमान भी अहम रोल में दिखाई दे रहे है। ‘द जोया फैक्टर’ का निर्देशन अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया है। वहीं यह फिल्म 20 सितंबर, 2019 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।