इस पैड को 100 से ज्यादा बार धोने के बाद भी कर सकते है यूज

ख़बरें अभी तक। क्या आपको पता है जो आप पीरियडस के दौरना पैड यूज करते है उससे आप यूज करने के बाद धो सकते है और फिर से यूज कर सकते है। ये सुनकर आप थोड़ा सा हैरान हो जाएंगे लेकिन यह सत्य है। चलो तो जानते है ऐसा कौन सा पैड है जिससे आप धोकर फिर से यूज कर सकते है।

आईआईटी दिल्ली के दो छात्रों ने एक ऐसा सेनेटरी पैड तैयार किया है जो केले के फाइबर से बना है। इस पैड को एक नहीं बल्कि 122 बार धोकर दो साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है। महिलाएं इस पैड को ठंडे पानी में धोकर 2 साल तक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका बार-बार इस्तेमाल करने पर भी किसी प्रकार के इंफेक्शन का कोई खतरा नहीं है। इसका दाम मात्र 100 रुपए है।

बता दें कि आईआईटी दिल्ली के बीटेक के छात्र अर्चित अग्रवाल और हैरी सहरावत ने अलग-अलग विभागों के प्रोफेसर की अध्यक्षता में इस सेनेटरी पैड को तैयार किया है। बीटेक के छात्रों ने सांफे नाम से स्टार्टअप तैयार किया है। जिसके तहत उन्होंने ये सेनेटरी पैड बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये सेनेटरी पैड पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।

इस पैड को 4 परतों से बनाया गया है और इसे बनाने में पॉलिएस्टर पिलिंग, केले का फाइबर और कॉटन पॉलियूरेथेन लेमिनेट का इस्तेमाल किया गया है। ये सेनेटरी पैड ऑनलाइन होने के साथ-साथ बाजार में भी उपलब्ध होगा। इसके एक पैकेट में 2 पैड होंगे, जो 199 रुपये में मिलेगें।