25 सितंबर को जजपा महम में मनाएगी ताऊ देवीलाल जयंती

ख़बरें अभी तक। जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को जजपा मेहम में ताऊ देवीलाल जयंती कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिसमे बसपा सुप्रीमो बहन मायावती शिरकत करेगी। उन्होंने कहा कि मायावती के कार्यक्रम के बाद हरियाणा में जजपा बसपा के पक्ष में माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 6700 गांवों में कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण दे रहे है। महम से प्रदेश में बदलाव का कारवां शुरू होगा। प्रदेश में जजपा बसपा की सरकार मजबूती से बनाएगी। दिग्विजय चौटाला आज सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।

दिग्विजय चौटाला ने इनेलो, कांग्रेस, भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में जनता भाजपा को 75 पार नहीं बल्कि बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की हालत सबसे बुरी है हुड्डा और तंवर में ठनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनों में कांग्रेस का विरोध कांग्रेस ने ही किया है जबकि कांग्रेस को भाजपा का विरोध करना चाहिए था। उन्होंने सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कस्ते हुए कहा कि सीएम किस बात को लेकर जनता से आशीर्वाद ले रहे है जबकि उनसे हर वर्ग के लोग परेशान है।

उन्होंने कहा कि जात पात की राजनीति करने वाली पार्टियों को सत्ता से बाहर करने की चुनौती रहेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यूएन को लिखे खत में सीएम मनोहर लाल के विवादित बयान को शामिल किया है। उन्होंने इनेलो से जजपा के समझौते पर कहा कि प्रकाश सिंह बादल हमारे आदरणीय है, लेकिन इनेलो नेता (अभय चौटाला) पहले ही समझौते को लेकर इंकार कर चुके है, इस मामले में क्यों समय ख़राब किया जाए।