लगातार दुसरे दिन भी हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, अपनी मांग पूरी करवाने पर है अड़े

प्रदेश भर में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर उकलाना में भी साफ देखने को मिला। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर उकलाना के नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे नगर पालिका सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने जो उनके साथ समझौता किया था। उससे सरकार मुकर गई है। जिसको लेकर विरोध स्वरूप उन्होंने 3 दिन की हड़ताल का निर्णय लिया है। कर्मचारियों की मुख्य मांगे ठेका प्रथा बंद करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन लागू करना आदि हैं।

उकलाना नगर पालिका कार्यालय के सामने नगर पालिका कर्मचारियों का दूसरे दिन धरना जारी रहा जिसकी अध्यक्षता कर रहे प्रधान राम अवतार ने कहा की। पूरे प्रदेश में 32 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं और सरकार ने अगर उनकी मांगे नहीं मानी तो यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। रामअवतार ने बताया कि 3 दिवसीय हड़ताल का दूसरा दिन है और कल 29 अगस्त को भी हड़ताल जारी रहेगी। राम अवतार ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके साथ धोखा किया है और जो भाजपा सरकार अबकी बार 75 पार का नारा दे रही है, उसको नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भाजपा सरकार प्रदेश से बाहर का नारा दे रहे हैं।