लगातार भूस्खलन के कारण रोहतांग दर्रा बाधित, पर्यटकों की बढ़ी मुश्किलें

ख़बरें अभी तक।  13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे के पर बार-बार हो रहा भूस्खलन परेशानी का कारण बन गया है। पहाड़ी दरकने से करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा और करीब 400 वाहन फंसे रहे। इससे व्यापारियों, किसानों, पर्यटकों व आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसमें लेह और काजा से मनाली की ओर आ रहे पर्यटक भी शामिल रहे।

मनाली-लेह मार्ग पर स्थित रोहतांग के बंता मोड़ का भूस्खलन सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है। यहां रात और दिन को भी खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी 17 और 18 अगस्त को हुई बारिश से हुई है। इसके बाद से मनाली-लेह मार्ग लगातार बंद हो रहा है।