रहस्यमयी है राहु : जानें शुभ और अशुभ प्रभाव

ख़बरें अभी तक।  राहु सभी 9 ग्रहों में एक ग्रह है। राहु को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ ग्रह माना गया है। कुंडली में राहु के अशुभ भाव में होने पर तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। वहीं कभी कभी राहु व्यक्ति का भाग्य भी बदल देता है।

शुभ प्रभाव जातक की कुंडली में राहु के शुभ प्रभाव से व्यक्ति बहुत ही सम्मान प्राप्त करता है। वह हाजिरजवाबी के लिए जाना जाता है। कुंडली में राहु के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को राजनीति में बहुत ही ऊंचे मुकाम पर ले जाता है। राहु के शुभ प्रभाव से व्यक्ति बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी नहीं थकता। राहु के शुभ प्रभाव से व्यक्ति अचानक से धन लाभ प्राप्त करता है।

अशुभ प्रभाव  राहु के अशुभ असर से व्यक्ति को अपमान का दंश झेलना पड़ता है। राहु के अशुभ प्रभाव से किसी काम में व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती। राहु राजनीति में तो ले जाता है लेकिन बदनामी का कारण भी यही ग्रह होता है। अशुभ राहु के प्रभाव से व्यक्ति की व्यवहार और नैतिकता में लगातार गिरावट आती है।