मांगो को लेकर नगर पालिका विभाग के कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरु, पहले दिन प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

ख़बरें अभी तक: अपनी मांगो को पूरा करने को लेकर एक बार फिर से प्रदेश के नगर पालिका के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। सीएम सिटी करनाल में भी कर्मचारियों ने नगर- निगम कार्यालय के अंदर बैठकर जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है की पहले भी हम हड़ताल पर थे तब सरकार ने हमारी मांगो को पूरा करने का आश्वाशन दिया था लेकिन वो आश्वाशन अभी तक अधुरा है। सरकार ने कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जिस वजह से एक बार फिर से प्रदेश के नगर पालिका के कर्मचारी हड़ताल पर है जिसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार है।

बता दें की इन कर्मचारियों की मांग है की ठेका प्रथा बंद करके हमे कच्चे से पक्का किया जाए और पंजाब के समान वेतन दिया जाए। साथ ही इनका कहना है की फायर ब्रिगेड कर्मियों की जो नई भर्ती की जा रही है उसे बंद किया जाए क्यूंकि कई सालों से हमारे भाई वहां काम कर रहे है उनको हटाने का प्रयास है जिसको लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल की हुई है। इनका कहना है की प्रदेश सरकार से हमारी इन मांगो पर सहमती बनी थी लेकिन सरकार अपना वादा भूल गई जिसका नुकसान उसे उठाना पड़ेगा।