गाजियाबाद रेलवे पुलिस ने की 8 महिलाओं की गिरफ्तारी, जानें वजह

ख़बरें अभी तक। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली ट्रेनों में महिलाओं का एक काम कर रहा था जो जबरन लोगों से रुपए ऐंठता था। रुपए नहीं देने पर यह महिलाएं किसी भी हद तक आमादा हो जाती थी। पुलिस ने 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

रेलवे पुलिस ने ये कार्यवाही की है। महिलाओं से हजारों की नकदी भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि महिलाएं रिजर्वेशन कोच तक में चढ़ जाती थी और वहां मौजूद पुरुषों को परेशान करती थी। और उनसे जबरन रुपये ऐंठा करती थी। रेलवे पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। और आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में ये महिलाएं आ गईं। इनकी अन्य महिला साथियों की तलाश की जा रही है।