शामली में बच्चा चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, वीडियो वायरल

ख़बरें अभी तक। शामली में बच्चे चोरी के शक में नागरिकों की पिटाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शामली की चर्चित कैराना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पर नागरिकों ने 5 महिलाओं को बच्चे चोरी के शक में जमकर पीटा। पब्लिक के द्वारा महिलाओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि यह मामला जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र का है। जहाँ हरियाणा  जनपद पानीपत के निवासी पांच महिलाएं रस्सी बेचने के लिए आई हुई थी। 5 महिलाओं को एक साथ देख कर महिलाओं के नागरिकों ने और बच्चा चोरी करने का आरोप लगा उनकी जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं की पिटाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल महिलाओं को पब्लिक के हाथों से छुड़ाया।

पब्लिक ने  महिलाओं को पुलिस के सामने भी  पीट रही थी व महिलाओं की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत के रहने वाली है और यहां पर अपना जीवन यापन करने के लिए रस्सी बेचने आए हुई थी। भारी संख्या में नागरिकों ने उन्हें बच्चा चोर कहकर उनकी पिटाई कर दी। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित महिला की गोद में रखा उसका बच्चा भी छीनने का प्रयास किया। फिलहाल जांच के बाद सभी महिलाओं को निर्दोष माना गया।