देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी का हुआ निधन,लंबे समय से चल रही थी बीमार

खबरें अभी तक। उत्तराखंड और देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार को देर रात निधन हो गया है। बता दें कि वह काफी लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस बारें में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कंचन का मुंबई के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात को निधन हो गया है।

2004 में बनीं थीं पुलिस महानिदेशक: 1973 बैच की महिला आईपीएस ऑफिसर कंचन ने साल 2004 में उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बन कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम लिखवा लिया था। जी हां, वे देश की पहली महिला थीं जो इस पद तक पहुंची थीं। 31 अक्टूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से ही रिटायर हुई थीं। जानकारी के मुताबिक वह तभी से मुंबई में रह रही थीं।

लोकसभा चुनाव भी लड़ा था: अपने इस जीवन में कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने राजनीति की तरफ भी रुख किया था और सेवानिवृत्त होने के बाद 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा भी लड़ा था। आम आदमी पार्टी के टिकट से उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वे इस दौरान हार गई थीं।