32 वर्षीय युवक की अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से की हत्या

ख़बरें अभी तक। कुल्लू में 32 वर्षीय युवक की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से मार डाला। हथियारे शख्स से इस घटना को सरेराह अजाम दिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि 32 साल का हीरा लाल दूध छोड़कर घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। अज्ञात आरोपी ने हीराल के सिर पर धारदार हथियार से वार किया, इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद पुलिस पहुंची घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अलावा, पंचायत प्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान 32 वर्षीय हीरा लाल पुत्र चैहकु राम के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। फिलहाल, आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम कें लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।