गुरुग्राम में अवैध टावरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया

खबरें अभी तक। गुरुग्राम में प्रशासन ने अवैध टावरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।  शहर में लगे सभी अवैध टावरों की अब जांच की जाएगी। इसके लिए डीसी ने टेलिकाम कमेटी का गठन किया है। बता दे कि डीसी की टेलिकाम अधिकारियों के साथ बैठक हुई है।

जिसमें साथ ही फैसला लिया गया है कि अब टावर के लिए परमिशन लेना आसान हो गया है।  पहले टावर लगवाने के लिए परमिशन लेने में बहुत समय लग जाता था।  लेकिन अब जल्द ही टावर लगवाने के लिए परमिशन मिल जाएगी। वहीं शहर में अभी तक 6000 टावर लगे हुए है