हमीरपुर में बंदरों का आतंक, महिला पर बंदरों ने किया हमला, सीसीटीवी मे कैद हुई घटना

ख़बरें अभी तक। हमीरपुर के टौणी देवी क्षेत्र में बंदरों का आंतक से ग्रामीण परेशान हो रहे है। अब बंदरों ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में लिटल एंजन प्राइवेट स्कूल में महिला कर्मी पर हमला कर दिया है। जिसमें बडी मुश्किल से बंदरों के हमले से महिला ने अपनी जान बचाई है। सारी घटना स्कूल के कैमरे में कैद हो गई है।

बता दें कि स्कूल कर्मी स्नेहलता गावं नाडसी को बंदरों ने बुरी तरह से नोच डाला जिस कारण महिला घायल हो गई। स्कूल छुटटी होने के बाद बच्चों को छोड़ कर वापिस आई महिला ने बड़ी मुश्किल से अपने आप को बंदरों के हमले से बचाया। यह सारी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिससे बंदरों के हमलों को देखकर लोग भी सहमे हुए है।

पंचायत प्रधान बबीता चैहान ने गांवों में बंदरों के हमले बढ़ते जा रह है। उन्होंने बताया कि दो दिनों से बंदरों के हमलों से लोग घायल हो रहे है। उन्होंने जिला प्रशासन से माग की है कि क्षेत्र से बंदरों को पकड़ा जाए ताकि ग्रामीण राहत की सांस ले सकें।

लिटल एंजल स्कूल के शारीरिक अध्यापक रजनीश कुमार ने बताया कि स्कूल के आसपास बदंरों के आंतक से लेाग परेशान है। उन्होंने बताया कि स्कूल में तैनात महिला कर्मी को बंदरों ने हमला कर घायल किया है जिससे पूरे स्कूल के बच्चे भी डरे हुए है। उन्होंने मांग की है कि बंदरों के आंतक से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन जलद काम किया जाए।