पीएम मोदी की रोहतक रैली को लेकर भाजपा के संगठन मंत्री ने पन्ना प्रमुखों की ली बैठक

खबरें अभी तक। 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोहतक रैली को लेकर भाजपा के संगठन मंत्री ने पन्ना प्रमुखों की बैठक ली,इस बैठक में संगठन को ओर मजबूत करने और आने वाले विधनसभा के चुनाव में भाजपा के लक्ष्य को पार पहुचने जैसे विषयों पर चर्चा हुई, गौरतलब है कि 8 सितम्बर को प्रधानमंत्री रोहतक आ रहे है, इस दौरान वो पन्ना प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारक, पन्ना प्रमुख व संयोजकों की बैठक शनिवार को रोहतक के विकास सदन में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने की। इस बैठक के दौरान हरियाणा में पार्टी संगठन की मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसी के साथ 8 सितंबर को रोहतक में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई।

वहीं बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के निधन पर शोक जताया गया। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने अरूण जेटली को याद किया ओर उनके निधन पर दो मिनिट का मोन भी रखा,उन्होंने कहा कि अरुण झेलती भाजपा के ही नही देश के वरिष्ठ नेता थे,उन्होंने कहा अरुण जेटली के निधन देश के लिए अपूर्ण क्षति है।उनका निधन हम सबके लिए बड़ा आघात है।