नालागढ़: बद्दी मे एक युवती ने लगाए पिता पर दुराचार के गंभीर आरोप

ख़बरें अभी तक। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के बद्दी में एक लड़की ने अपने पिता पर दुराचार करने के गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि बीते 2 वर्षों से उसका पिता उसको हवस का शिकार बना रहा है और विरोध करने पर उससे व उसकी मां के साथ मारपीट करता है। पीड़िता ने ये भी कहा कि इससे पहले उसकी बड़ी बहन के साथ भी गलत काम करता था। जिससे उसकी बहन की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।