इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 6 महीने में ही छोड़ा कांग्रेस का साथ, बताई ये वजह

खबरें अभी तक। चुनावी सीजन में वैसे तो बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के कई सेलेब्रिटीज राजनीतिक पार्टियों से जुड़ते हैं। लेकिन इनमें कई सफल होते हैं तो कई बहुत कम समय में ही पीछे हट जाते हैं। ऐसे ही सेलेब्रिटीज की लिस्ट में से एक बिग बॉस की एक एक्स कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो गया है। जी हां, इस एक्ट्रेस ने मात्र 6 महीनों बाद ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह एक्ट्रेस बिग बॉस 11 में नजर आ चुकीं अर्शी खान हैं। बता दें कि उन्होंने हाल ही में ऐलान करते हुए कांग्रेस छोड़ दी है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का कारण भी बताया है।

अर्शी खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि वो कांग्रेस से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि ‘इंडस्‍ट्री में बढ़ते हुए मेरे काम की वजह से राजनीति में बढ़चढ़ कर योगदान देना बेहद मुश्किल हो गया है। मैं इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देती हूं। मैं पार्टी का धन्यवाद देना चाहूंगी कि मुझ पर भरोसा किया गया और सामाज के कमजोर हिस्से के लिए कुछ करने का अवसर दिया। मैं एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपने इस कर्तव्य को निभाती रहूंगी’।

अर्शी खान ने बढ़ते काम की वजह से कांग्रेस छोड़ रही हैं। उन्होंने लिखा- ‘मेरे इस्तीफे का कोई और कारण नहीं है बल्कि फिल्मों, वेबसीरीज, म्यूजिक और वीडियो प्रोडक्शन को लेकर मेरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स हैं’। मैं एक्ट्रेस, एंटरटेनर और एक जिम्मेदार इंसान के तौर पर खुद को स्थापित करना चाहती हूं। सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद’. जानकारी देते है कि इस साल की शुरुआत में ही उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा था। उन्‍होंने यह भी कहा था कि वो जनरल इलेक्‍शंस में भाग लेंगी। पार्टी ने उन्‍हें मुंबई प्रदेश माइनॉरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया था लेकिन अब अचानक अर्शी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। अर्शी खान ने बिग बॉस 11 में आने के बाद खासा लोकप्रियता हासिल की थी। वो बिग बॉस 11 की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाती थीं।