शिक्षा विभाग से परेशान महिला ने निगला जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

भिवानी में एक महिला ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर जहर निगल लेने की घटना की खबर है। खबर मुताबिक जहर निगलने वाली पीड़ित महिला एक निजी स्कूल से उसके पति और उसकी बेटी को निकालने से आहत है।

खबर मुताबिक कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी ये महिला बेहोश हो गई थी. कार्यवाही ना होने से आहत होकर महिला ने आखिरकार ज़हर निगलने की जानकारी की पुस्टि हुई है। गंभीर हालत में सुमन नामक इस महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. नागरिक अस्पताल के आपातकाल में इलाज चल रहा है.पीड़ित सुमन के बारे बताया जा रहा है जो कि वह श्माय कलां गांव की रहने वाली बताई जा रही है।