भीम आर्मी के समर्थन में उतरी प्रियंका गांधी, ट्वीट कर सरकार पर लगाए आरोप

ख़बरें अभी तक।  रविदास मंदिर तोड़े जानें के विरोद्ध में उग्र प्रदर्शन करने वाले भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तार के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद समेत अन्य कार्यकर्ताओं का समर्थन किया है। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी चंद्रशेखर आजाद के बचाव में उतर आई हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘भाजपा सरकार पहले करोड़ों दलित बहनों-भाइयों की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक रविदास मंदिर स्थल से खिलवाड़ करती है और जब देश की राजधानी में हजारों दलित भाई-बहन अपनी आवाज उठाते हैं तो भाजपा उन पर लाठी बरसाती है, आंसू गैस चलवाती है, गिरफ़्तार करती है।’

प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘दलितों की आवाज का ये अपमान बर्दाश्त से बाहर है। यह एक जज्बाती मामला है उनकी आवाज का आदर होना चाहिए।’

गौरतलब है कि रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में रामलीला मैदान में जुटे लोग बुधवार शाम तुगलकाबाद पहुंच गए। हजारों लोगों ने तोड़े गए मंदिर की ओर कूच करने की कोशिश की। पुलिस ने जब इन्हे रोकने का प्रयास किया तो इन्होंने पत्थरबाजी शुरु कर दी। हालात असामान्य होते देख पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर दिया।