उत्तर प्रदेश: योगी कैबिनेट का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 5 मंत्रियों का बढ़ा कद, देंखें लिस्ट

ख़बरें अभी तक। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार को लखनऊ के राजभवन में पूरा हो गया है। इसमें योगी सरकार के पांच मंत्रियों का कद बढ़ा है। डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी को प्रमोशन मिला है। इन सभी को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट विस्तार में 11 नए राज्यमंत्री बने हैं। राज्यमंत्री बनने वालों में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डा. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।

ये बने कैबिनेट मंत्री

मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे छह मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किया है। इसमें मुख्य रूप से ग्राम्य विकास मंत्री डा. महेंद्र सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर के अलावा दो नए चेहरों राम नरेश अग्निहोत्री, श्रीमती कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर शपथ दिलाई जाएगी।

स्वतंत्र प्रभार मंत्री

नील कंठ तिवारी

कपिल देव अग्रवाल

सतीश द्विवेदी

अशोक कटारिया

राम चौहान

रवींद्र जायसवाल

कैबिनेट मंत्री

महेंद्र सिंह

भूपेंद्र सिंह चौधरी

श्री राम नरेश अग्निहोत्री

सुरेश राणा

अनिल राजभर

श्रीमती कमला रानी

 

राज्य मंत्री के रूप में इम मंत्रियों ने ली शपथ

अनिल शर्मा

महेश गुप्ता

आनंद स्वरूप शुक्ला

विजय कश्यप

गिराज सिंह धर्मेश

लाखन सिंह राजपूत

नीलिमा कटियार

चौधरी उदय भान सिंह

चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय

रामशंकर सिंह पटेल

अजीत सिंह पाल