गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच अलग अलग जगह 2 मुठभेड़

ख़बरें अभी तक। गाजियाबाद पुलिस बदमाशों की दो अलग-अलग जगह मुठभेड़ हुई है। पहली मुठभेड़ गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के इलाके में हुई है। जहां पर रात 9:00 बजे के करीब पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी दो संदिग्ध व्यक्ति को बाइक पर आते हुए देखा। तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और एक बदमाश को गोली लगी है। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। जिसकी अभी तलाश जारी है। गाजियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश पुष्पेंद्र है और इस पर हाल ही में चोरी के दौरान 2 लोगों की हत्या के केस में फरार चल रहा था। इस पर 25000 का इनाम गाजियाबाद पुलिस ने रखा हुआ था।

बदमाश को गोली लगने के बाद बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उस पर निगरानी रखी गई है। गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच करीब रात 10:30 बजे दूसरी मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक कार में चार बदमाशों को आते हुए देखा तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन लुटेरे गाड़ी लूटकर ले कर आए थे। नोएडा में महिला से गाड़ी लूटी थी। जिसके चलते उन्होंने पुलिस को देखकर पुलिस पर  फायरिंग कर दी। तो वहीं पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी।

जिसमें एक बदमाश को गोली लगी तो साथ ही तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया साथ ही मुठभेड़ के दौरान बदमाश को भी गोली लगी है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद में लगातार मुठभेड़ों का दौर जारी है। पकड़े गए बदमाश का नाम गौतम है। वह दिल्ली का रहने वाला है जिस पर 25000 का इनाम भी घोषित किया हुआ है। पुलिस की मानें तो गौतम काफी शातिर आना किस्म का बदमाश है और इस पर पहले भी बहुत से मुकदमे दर्ज है।