चांद की तस्वीरें LIVE : यहां देखिए अद्भुत चन्द्र ग्रहण की तस्वीरें

खबरें अभी तक। आगर आपने कभी नहीं देखा है चंद्र ग्रहण तो आज आपको देखने को मिलेगा एक अद्भुत नजारा. 31 जनवरी 2018 को पड़ने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण का असर भारत सहित उत्तर पूर्वी यूरोप, एशिया ऑस्ट्रेलिया, उत्तर पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, उत्तर पश्चिमी दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका जैस जगह पर भी पड़ेगा. इस दिन चांद तीन रंगों में दिखाई देगा. जिसमें सूपर मून, ब्लू मून और ब्लड मूल तीन रूप होंगे. चांद की तीन खूबियां किसी एक चंद्र ग्रहण के दौरान दिखना दुर्लभ खगोलिया घटना होती है.

152 वर्षो में यह पहली घटना होगी इससे पहले इस तरह की घटना 1866 में हुई थी. यह घटना सिर्फ अमेरिका में देखी गई थी इस दिन चंद्रमा पूर्ण होगा साथ ही यह लाल रंग में नजर आएगा.

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. वैसे ग्रहण चाहे आंशिक हो या पूर्ण, यह किसी को शारीरिक, किसी को सामाजिक साथ ही किसी को आर्थिक कष्ट देता है. कहा जाता है कि किसी भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव 108 दिनों तक रहता है.

चंद्र ग्रहण और सूतक समय

ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लगता है. ग्रहण सूतक समय प्रातः 8:20 बजे, ग्रहण स्पर्श : सायं काल 5:20 बजे, ग्रहण मध्य : सायं काल 7:05 बजे और ग्रहण मोक्ष रात्रि 8:45 बजे.भारत में 31 जनवरी को शाम लगभग 5.18 बजे यह घटना देश के विभिन्न हिस्सों में दिखनी शुरू हो जाएगी. चंद्र ग्रहण की पूरी घटना शाम 6.12 बजे से रात्रि 8:45 बजे तक देखी जा सकेगी.