मलाइका अरोड़ा को अर्जुन के अंकल ने एक तस्वीर पर किया बुरी तरह ट्रोल

खबरें अभी तक। मलाइका अरोड़ा वैसे तो अपनी ड्रेसिंग और स्टाइल की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। लेकिन इस बीच वो कई बार बुरी तरह ट्रोल भी हुई हैं। वहीं आपको बता दें कि इस बार उन्हें ट्रोल करने वाले कोई और नहीं बल्क‍ि उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के अंकल और एक्टर संजय कपूर हैं।

हुआ यूं कि  मलाइका ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उसे सैटर्डे ब्लूज कैप्शन दिया था। इसी कैप्शन पर संजय ने कमेंट किया और लिखा कि “बाली का समुद्र इतना भी नीला नहीं है।” एक ओर जहां अर्जुन कपूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ को ट्रोल कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनके अंकल संजय ने अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका को निशाने पर ले लिया है।

वैसे तो संजय और मलाइका के बीच यह कोई सीरीयस ट्रोलिंग नहीं बल्कि सिर्फ  एक मजाकिया कमेंट था। वहीं अघर अब बात करें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की तो दोनों की डेटिंग की खबरें अब बीटाउन में आम हो चुकी हैं। पिछले दिनों मालदीव वेकेशन की फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने उनके रिलेशन को इंस्टा-ऑफिशियल कर दिया था।