शिमला संसदीय क्षेत्र को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के प्रयास जारी

ख़बरें अभी तक। शिमला संसदीय क्षेत्र को कैसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए ताकि स्थानीय लोगों की आर्थिकी को भी सुदृढ़ किया जा सके इसके लिए शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की।

हिमाचल को भी देश के अन्य आयुर्वेदिक उपचार करने वाले क्षेत्र केरल की तर्ज पर विकसित करने ताकि प्रदेश को पर्यटन की नजरिये से विकसित किया जा सके, इसके साथ ही स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत हो इसके लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यह जानकारी शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने मीडिया के साथ साझा की। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि इस दिशा में हर तरह के प्रयास जारी है ताकि प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से पूर्ण रूप से विकसित किया जा सके।

उन्होंने कहा की देवभूमि को आयुर्वैदिक राज्य के तौर पर अन्य राज्यों की तर्ज पर विकसित किया जा सकता है जिसकी अपार संभावनाए हमारे प्रदेश में मौजूद है। वहीं केंद्र से नेशनल हाइवे मिलने पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में अभी मौजूदा समय में हाइवे की संख्या कम है जिससे यहां आने वाले पर्यटक एक बार आने के बाद दोबारा आने के लिए सोच में पड जाते है। ऐसे में जब यह नेशनल हाइवे तैयार हो जायेगे तब क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टी से विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार को और बल मिलेगा जिससे यंहा के निवासियों के लिए रोजगार के भी नए अवसर उत्पन्न हो पायेंगे।