दो नाबालिग लड़कियां समलैंगिक शादी करने के इरादे से घर से भागी

ख़बरें अभी तक। समलैंगिक शादी करने के इरादे से सिरसा में दो नाबालिग लड़कियां घर सें भागी जिनको पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फतेहाबाद से पकड़ लिया है। बता दें कि दोनों नाबालिग लड़कियों कि फेसबुक पर उनकी फ्रेंडशिप हुई थी, जिसके बाद दोनों ने आपस में शादी करने का मन बना लिया था, इसी के चलते दोनों अपने घर से फरार गईं थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों लड़कियों को तलाश कर बाल कल्याण समिति के पास भेज गया। जहां दोनों लड़कियों की काउंसलिंग की गई और कानूनी कार्रवाई कर उन्हें परिजनो के हवाले कर दिया।

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों लड़कियों ने बताया कि उनकी फेसबुक पर फ्रेंडशिप हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को चाहने लगी थीं। इतना ही नहीं दोनों ने आपस में शादी करने का मन भी बना लिया था और लोगों के डर से मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां स्कूटी पर सवार होकर फतेहाबाद पहुंची, जहां से उन्होंने आगे का प्लान भी किया।

वहीं जब दोनों लड़कियां शाम तक अपने घर पर नहीं पहुंची तो परिशान परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में जुट गई थी। दोनों नाबालिग जीवनभर एक साथ रहने पर अड़ी हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को काउंसलिंग के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिग लड़कियों के कोर्ट समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं, जिसके बाद दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।