कसोल की पहाड़ी पर चल रही अवैध फुल मून पार्टी में कुल्लू पुलिस की दबिश

ख़बरें अभी तक। कुल्लू पुलिस मणिकर्ण घाटी के कसोल में अब देश और विदेश के नशेड़ी पर पैनी नजर गाढ़े हुए हैं। नशे के साथ गलत गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसी के चलते 15 अगस्त की अंधेरी रात में कसोल की पहाड़ी पर कुल्लू पुलिस ने दबिश दी। कसोल घाटी हमेशा से ही नशे के कारोबार, फुलमुन पार्टियों, और घाटी में विदेशी पर्यटकों के गुम हो जाने के लिए सुर्खियों में रही। कसोल घाटी की पहाड़ियों में जो भटका उसका वापस लौटना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। कई देशी विदेशी पर्यटक इस मौत की घाटी में मौत के आगोश में समा चुके है। यहां की भुलभलिया पहाड़ियों में दिन में जाने में भी डर लगता है फिर स्वयं सोच लो रात के अंधेरे में इस मौत की घाटी में घुसना मौत को दावत देना है।

डीजे की धुन पर अर्धरात्रि में चला था विदेशियों का डांस

लेकिन कुल्लु पुलिस विभाग के विशेष अन्वेषण शाखा की टीम एक फुलमुन पार्टी को रोकने के लिए रात के अंधेरे में पहुंची जहां अवैध रूप से विदेशी पर्यटक डीजे की धुन पर नशे में खूब झूम रहे थे। पुलिस को वहां आते देख विदेशों में भगदड़ मच गई। फुलमुन पार्टी के आयोजन के बारें में कुल्लु पुलिस को गुप्त सूचना जानकारी मिली थी कि कसोल के चोज में अवैध फुलमुन पार्टी का आयोजन चला हुआ है। एसआईयू सुनील सांख्यान की अगुवाई में पुलिस टीम ढाई घण्टे में दुर्गम रास्तों को पार कर फुलमुन पार्टी स्थल पर पहुंची।

पार्टी के मेन हीरो सहित 50 विदेशी लड़कियां के साथ नशीली दवाइयों का जखीरा भी बरामद

जहां 50 विदेशी लड़कियां सहित अन्य देशी विदेशी लोग डीजे की धुन पर मदहोश होकर झूम रहे थे जैसे ही विदेशियों ने पुलिस को देखा तो डांस कर रहे विदेशियों में भगदड़ मच गई। फुलमुन पार्टी का आयोजक डीजे की धुन पर सभी विदेशियों से खूब डांस करवा रहा था। लेकिन पुलिस के वहां पहुंचते ही अवैध रूप से चल रही रेव पार्टी के रंग में भंग पड़ गई। डीजे की धुन पर डांस करवाने वाले संचालक पुलिस को देख नौ दो ग्यारह होने लगा तभी पुलिस ने उसे शिकंजे में ले लिया। पुलिस ने डीजे और उसके साथ के इंस्ट्रूमेंट कब्जे में ले लिए। फुलमुन पार्टी के आयोजक पर मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पार्टी के आयोजक समेत कई लोग पकड़े, डीजे व जेनरेटर भी जब्त

इस्पेक्टर सुनील सांख्यान ने बताया कि जब विशेष अन्वेषण शाखा की टीम कसोल में रात को साढ़े ग्यारह बजे मौजूद थी तो, मुखबिर से सूचना मिली की कसोल से चोज जाने वाले पैदल रास्ते के आगे बीचों-बीच जंगल में  बिना किसी परमिशन के अवैध रूप से विदेशी सैलानियों को इकट्ठा करवा कर रेव पार्टी का आयोजन करने जा रहा है। पार्टी में बिना परमिशन के डीजे जोर जोर से बजेगा तथा ड्रग्स व शराब का सेवन  किया जाएगा। इस तरह की पार्टी में विदेशी नागरिक हुल्लड़ बाजी व नुईसंस क्रिएट करते हैं।

ढाई घंटे पैदल चल कर पुलिस पैदल पहुंची पार्टी स्थल

सूचना पुख्ता व सही पाए जाने पर एसआईयू  सुनील सांख्यान अपनी  टीम के साथ पैदल पहाड़ी संकरी रास्ते से होकर तकरीबन ढाई घंटे ट्रेक करके रात को 2:30 मौके पर पहुंचे तो पाया कि 200 से ज्यादा सैलानी जंगल के बीचो-बीच डीजे की धुनों पर थिरकते रहे हैं तथा बतौर डीजे एक व्यक्ति जोर जोर से डीजे की धुनों पर सबको नचा रहा है। जैसे ही विदेशी सैलानियों ने पुलिस को देखा सब में भगदड़ मच गई। कुछ सैलानियों को पकड़ कर पूछताछ के लिए पाबंद किया गया। मौका सुनसान बिरान तथा जंगली होने के कारण किसी के पीछे भागना, उसको पकड़ना भयानक होता क्योंकि साथ में ही एक पानी का नाला बेहद प्रभावशाली अवस्था में बह रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर मारी पुलिस ने रेड

मौके पर डीजे को बंद कराया गया। पुलिस ने नशीले पदार्थ टैबलेट्स व कैप्सूल्स भी जब्त किए। जिनको जांच परीक्षण हेतु फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। एसआईयू इस्पेक्टर सुनील सांख्यान ने कहा कि आरोपी प्रताप सिंह के खिलाफ धारा 113 पुलिस एक्ट 2007 ,धारा 6 एचपी इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट  तथा धारा 188 भारतीय दंड संहिता के तहत अभियोग दर्ज करने हेतु पुलिस थाना सदर कुल्लू भेजा गया है। पार्टी के मेन हीरो को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। एसआईयू इस्पेक्टर सुनील सांख्यान ने कहा कि यह पार्टी अवैध रूप से बिना इजाजत की जा रही थी जिसमे 50 विदेशी लड़कियां भी शामिल थी इसके अलावा देशी विदेशी पर्यटक भी फुलमुन पार्टी करने आये हुए थे।