हरियाणा में खत्म हो चुकी हैं विपक्षी पार्टियां : राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के खाद्य , नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले व वन विभाग राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा में कोई भी विपक्षी पार्टियां खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अबकी बार भाजपा 75 पार के नारे को सफल करेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 370 की धारा को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किया है और अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने देश को अनेक कल्याणकारी योजनाएं दी है। उन्होंने जजपा और बसपा गठबंधन पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों का गठबंधन जीरो ही रहेगा।

कंबोज आज सिरसा के पंचायत भवन में कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल के विदेश दौरे से हरियाणा में निवेश आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि विदेशी कंपनियों को हरियाणा में अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी ताकि ये कंपनिया हरियाणा में अपना निवेश कर सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का महा गठबंधन भाजपा का विजयी रथ नहीं रोक पाया तो हरियाणा के ये छोटे छोटे दल कैसे रोक पायेगे।