राखी के त्योहार रक्षाबंधन का शुभ मुहुर्त, जानिए कब बांधे भाई की कलाई पर राखी

खबरें अभी तक। कल यानी 15 अगस्त को भाई बहनों के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी यानि रक्षा का बंधन बांधती हैं। रक्षाबंधन का यह त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्‍ते को दर्शाता है। पौराणिक परंपरा के अनुसार राखी बांधकर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हैं तो वहीं भाई उनकी रक्षा का वादा करते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की आरती उतारती है, माथे पर टिका लगाती हैं और राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाती हैं।

बता दें कि हर वर्ष रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त होता है। इस मुहूर्त के मुताबिक ही रक्षा बंधन का त्यौहार मनाना चाहिए। बहनें सूर्यास्त से पहले तक भाईयों को राखी बांध सकती हैं। यह पर्व हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का शुभ समय सुबह 05.54 – शाम 05.59 मिनट तक। लगभग पूरे दिन शुभ समय है मिल रहा है।

राहुकाल से बचें।

राहुकाल – दोपहर 02:03 – 03:41 बजे तक राखी ना बांधें।

सुबह 11:59 – 12:52 बजे तक राखी बांधने से भाई को बीमारियों से राहत मिलेगी।