कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर जानिए क्या बोले सीएम

ख़बरें अभी तक। कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा पुलिस की लिखित परीक्षा में नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बाहरी राज्यों से कैसे ये गिरोह कांगड़ा पहुंचा और आधुनिक उपकरणों की मदद से नक़ल करने की फ़िराक में था। पुलिस ने परीक्षा से पहले ही 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि 2 को परीक्षा केंद्र के अंदर गिरफ्तार किया गया।

सभी युवक उतर प्रदेश व् हरियाणा के है। विभाग ने मामला आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा की दोषियों को बख्सा नहीं जायेगा। जानकारी के अनुसार, नक़ल करवाने वाले 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनमें से मुख्य सरगना के घर से 11 लाख की नकदी भी बरामद की है। ये पैसा अभियार्थियो को नकल करवाकर पास करवाने के बदले लिया गया था। फिलहाल मामले में तार कहां कहां जुड़े है इसकी जांच भी चल रही है। जल्द ही पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।