चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ना लेने के बाद भी CWC ने सोनिया गांधी को चुना कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

लम्बे समय के इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस को गांधी परिवार से ही नया अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस कार्यसमिति ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना है। सोनिया गांधी कांग्रेस अधिवेशन में नियमित अध्यक्ष के चुनाव तक पार्टी की बागडोर संभालेंगी ।

सीडब्लूसी की बैठक के बाद रात करीब 11.05 मिनट पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और महासचिव सी. वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर कई नामों पर विचार किया जा रहा था। शनिवार को सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में एक बार फिर सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।