वास्तु के अनुसार लगाए घर में पेंटिंग्स तो मिलेगा ये लाभ

ख़बरें अभी तक।  हम अपने घरों को सजाने के लिए घर की दीवारों की पर पेंटिंग्स या कुछ और चीजें लगाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर की सुंदरता बढ़ाने वाली तस्वीरें आपके जीवन को किस तरह प्रभावित करती हैं। अगर आप वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर में तस्वीरें लगाएंगे तो सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और खुशहाली आएगी। तो आइए जानते हैं घर में किस तरह की तस्वीरें लगानी चाहिए।

वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में देवी-देवताओं के फोटो लगाने से सभी मुसीबतें दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

घर में समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इसके अलावा घर की बैठक वाले कमरे में हंस की बड़ी सी तस्वीर लगाना चाहिए। इससे घर में पैसे की कमी नहीं होती है। पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगा है। रसोईघर में फलों और सब्जियों के चित्र लगाने से घर में बरकत बनी रहेगी।

घर में शेर, बाघ, बंदर, सांप, गिद्ध, कौआ, उल्लू, भालू, सियार, सूअर या मगरमच्छ जैसे हिंसक जानवरों की तस्वीरें लगाने से परिवार के लोगों का व्यवहार भी हिंसक हो जाता है। इसके अलावा महाभारत या किसी युद्ध की तस्वीर लगाने से परिवार के लोगों में मतभेद बढ़ने की संभावना बनी रहती है।

घर में किसी भी समाधि या मकबरे की तस्वीर लगाने से मन में नकारात्मक भाव आने लगते हैं, जिससे आत्मबल कमजोर होने लगता है। साथ ही बहते हुए पानी, झरना या फिर फव्वारे की तस्वीर लगाने से धन की काफी फिजूलखर्ची होती है।