हरियाणा में भाजपा का एक और मास्टर स्ट्रोक, तीन मौजूदा विधायक होंगे भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला आज 3 विधायकों को भाजपा में शामिल कराएंगे. जिनमें रानियां के विधायक रामचंद्र कांबोज, फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस विधायक नसीम अहमद और सफीदों के आजाद विधायक जसवीर देशवाल होंगे. जसवीर देशवाल आजाद विधायक होने के बावजूद भाजपा सरकार का समर्थन कर रहे हैं
वहीं इनेलो विधायक नसीम अहमद पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हो गए थे लेकिन अब कांग्रेस छोड़ भाजपा की ओर जाएंगे. साथ ही बता दें कि रामचंद्र कांबोज ने इनेलो के विधायक पद से पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था.