सपा के कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह नागर ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा भाजपा में हो सकते हैं शामिल

ख़बरें अभी तक। सपा के नेता सुरेंद्र सिंह नागर ने राज्य सभा से इस्तीफा दे दिया अटकलें लगाई जा रही है कि वह सपा के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सुरेंद्र सिंह नागर को अखिलेश यादव का करीबी नेता माना जाता है। अखिलेश यादव ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था और पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच संघर्ष के समय सुरेंद्र सिंह नागर खुलकर अखिलेश यादव के साथ खड़े थे।

बता दें कि सुरेंद्र सिंह नागर का राजनीति में लंबा कैरियर रहा है। उन्होंने शुरुआत कांग्रेस के साथ ही थी, कांग्रेस के टिकट पर विधान परिषद का चुनाव जीते थे। उसके बाद वह राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर दोबारा विधान परिषद का चुनाव जीते, इसके बाद सुरेंद्र सिंह नागर ने 2004 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा उन्होंने भाजपा के महेश शर्मा को पराजित किया था। लेकिन उन्होंने 2009 में बसपा छोड़ सपा जॉइन कर ली उन्हें सपा ने राज्यसभा सांसद का चुनाव जिताया था।

अब सुरेंद्र सिंह नगर के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज चल रही हैं। वह अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अगले एक-दो दिन में वह भाजपा के अध्यक्ष से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। उसके बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे हालांकि अभी तक इस संबंध में सुरेंद्र सिंह नगर की ओर से कोई अधिकारी की जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन सुरेंद्र सिंह नगर के फैसले से न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेता भी अचंभित है।