नन्हें तैमूर कुछ इस तरह पूल में कर रहे मस्ती, मां करीन कपूर खान देखकर हो रही खुश

खबरें अभी तक। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, करीना कपूर खान इन दिनों बेटे तैमूर के साथ लंदन में छुट्टियों का का मजा उठा रहे हैं। वहीं तैमूर भी आजकल काफी मस्ती करते हुए सामने आते रहते हैं। ये मस्तीभरी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

बात करें अगर हाल की तस्वीरों की तो इन तस्वीर में तैमूर अली खान और उनकी मां करीना कपूर खान नजर आ रही हैं। तस्वीर में तैमूर पूल में मस्ती कर रहे हैं। बता दें कि ये तस्वीरें इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही है। वहीं तस्वीर में नन्हें तैमूर पूल में पानी की लहरों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं संभालने के लिए तैमूर की नैनी ने उन्हें पकड़ा है, और मां करीना कपूर अपने देख कर खुश नजर आ रही हैं।