ऊना में हुई भाजपा युवा मोर्चा की राज्य स्तरीय बैठक

ख़बरें अभी तक: ऊना में भाजपा युवा मोर्चा की राज्य स्तरीय बैठक हुई, बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और संगठन मंत्री पवन राणा ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के टिप्स भी दिए। भाजपा ने युवा मोर्चा को सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीन हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इंदु गोस्वामी और रमेश धवाला के मामलों के बाद भी पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा करते हुए इसे सिर्फ मीडिया की उपज बताया।

भाजपा अपने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए मैदान में डटी हुई है, भाजपा द्वारा सभी मोर्चो प्रकोष्ठों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए सदस्य बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किये है। इसी कड़ी के तहत भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक ऊना में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के तहत नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने के टिप्स दिए। 6 जुलाई से सदस्यता अभियान चल रहा है इसमें सभी मोर्चो प्रकोष्ट की बैठकें करके मेहनत और काम करने का आह्वान किया जा रहा है। सत्ती ने कहा कि भाजपा 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।  सत्ती ने दावा किया कि भाजपा 50 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य को प्राप्त कर चुकी है और 11 अगस्त से पहले भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ट अपने लक्ष्य को पूरा करके संगठन को मजबूत करेंगे।