फतेहाबाद पुलिस ने यूपी निवासी दो हथियार तस्करों को किया काबू

ख़बरें अभी तक। फतेहाबाद पुलिस ने यूपी के दो हथियार तस्करों को टोहाना इलाके से काबू किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी यूपी के शामली इलाके के रहने वाले है। दोनों आरोपी टोहाना में 6 अवैध पिस्तौल की डिलीवरी देने के लिए आए थे।  यह लोग यूपी से 5 हजार रूपये में पिस्तौल खरीदकर हरियाणा में 10 हजार में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर की 6 अवैध पिस्तौल बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों ने टोहाना की किसी व्यक्ति को अवैध पिस्तौल देनी थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस की स्पेशल टीम ने टोहाना के नरवाना रोड से इन दोनों आरोपियों नूर महोम्मद और आसीफ को काबू कर लिया।

पकड़े गए दोनों आरोपियों को लेकर यूपी पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान इन दोनों आरोपियों से टोहाना किस व्यक्ति के बारे में भी पूछताछ करेगी जिनको इनके द्वारा अवैध हथियारों की डिलीवरी दी जानी थी। वहीं यह अवैध हथियार किस उद्देश्य से टोहाना में मंगवाए गए कहीं इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। आज फतेहाबाद के लिए इसकी सुभाष चंद्र के द्वारा प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी गई।