शिमला: रामपुर में सेब से लदी पिकअप हादसे का शिकार

ख़बरें अभी तक। BREAKING: शिमला के रामपुर में सेब से भरी हुई पिकअप हादसे का शिकार हो गई। पिकअप HP 92-1062 सेरी पुल के पास हादसे का शिकार हुई। इस हादसे में चालक घायल हुआ है। जिसे ईलाज के लिए रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि ये पिकअप सेब से लदी हुई थी पिकअप के गिरने से सारा सेब बर्बाद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसा चालक की लापरवाही का बताया जा रहा है।