जानें क्या है, महिलाओं को होने वाली लाइलाज बीमारी स्क्लेरोडर्मा

ख़बरें अभी तक।  स्क्लेरोडर्मा एक ऐसी बिमारी है, जो महिलाओं को अपना शिकार बनाती है। इस बीमारी के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसमें शरीर के स्वस्थ टिश्यु पर प्रभाव पड़ता है जिसके कारण त्वचा का कठोर बन जाती है। 30 से 50 उम्र के बीच की महिलाओं को यह बीमारी अपना शिकार बनाती है। सोचने वाली बात तो यह है कि अब तक इसका कोई इलाज नहीं ढूंढ़ सका पर हम सजग रहकर इस बीमारी से लड़ सकते हैं।

क्या है यह स्केलोडर्मा
इस बीमारी का नाम ग्रीक के शब्द स्कलेरो और डर्मा से मिलकर बना हैं जिसका अर्थ है कठोर त्वचा। इस बीमारी में त्वचा सख्त व चमकदार बन जाती है। यह बीमारी पुरूषों की तुलना में महिलाओं को 4 गुना ज्यादा होती है। शरीर के अच्छे टिश्यु पर प्रभाव डालती है फिर उन्हें सख्त बना देती है। यह इस बीमारी की पहली पहचान है।

क्या हैं इस बीमारी का कारण
स्क्लेरोडर्मा का कोई इलाज नहीं है क्योंकि इस बीमारी का कारण किसी को पता नहीं चला। यह एक अॉटोइम्यून बीमारी है, जिसमें किसी की प्रतिरक्षा प्रणाली उसके शरीर के विरूद्ध कार्य करने लगती है।

क्या है इसका इलाज
सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि यह एक लाइलाज बीमारी है। यह अपने आप कुछ वर्षो में सही हो जाती है लेकिन दोबारा भी हो सकती है। इस बीमारी की कोई दवा नहीं है। दवा के लिए शोध जारी हैं। इस बीमारी में जोड़ो और फेफड़ों की कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए व्यायाम जरूरी होता है।